15 जून arthat Aaj सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के जीवन में होंगे ये बड़े बदलाव Surya Rashi Parivartan : सूर्य देव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। जून के माह में सूर्य देव 15 तारीख को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन Jyotishacharya . Dr Umashankar mishr 9415 0877 11 92357 22996 ज्योतिष में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। जून के माह में सूर्य देव 15 तारीख को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अफसरों का सहयोग रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। वृष राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन मे हो सकते हैं। मन परेशान रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन भी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशानी हो सकती है। सावधान रहें। मिथुन राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़पन रहेगा, लेकिन वाणी में सौम्यता भी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते है। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी। कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। कुटुम्‍ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी। सिंह राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों से सदभाव रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। कन्या राशि- कारोबारी कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। कारोबार में कोई नया निवश हो सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। लाभ में वृद्धि भी होगी। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख की वृद्धि‍ होगी। तुला राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति‍ होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वृश्चिक राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। कुंभ राशि- पठन-पाठन में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। मीन राशि- बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। तनाव से बचें। 3 राशियों का होगा भाग्य उदय ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों के राजा और शनि के पिता के रूप में जाना जाता है. सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं. वे 15 जून को वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. वे मिथुन राशि में करीब 1 माह रहेंगे. इनके इस गोचर से इन राशियों का भाग्योदय होने वाला है. वृषभ राशि: मिथुन राशि सूर्य वृषभ राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेंगे. इन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त होने के योग हैं. सूर्य देव की विशेष कृपा से इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी. परिवार में शांति रहेगी. व्यापार में वृद्धि होगी. अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं. सिंह राशि: सूर्य का मिथुन राशि का गोचर सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी होगा. आपको बड़ा फायदा होने वाला है. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय अधिक शुभ फलदायक सिद्ध होगा. पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा. नया वाहन खरीदने के योग बने हैं. प्रतियोगी स्टूडेंट्स के लिए यह समय उत्तम है. कन्या राशि: सूर्य देव का मिथुन राशि में गोचर कन्या राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में अधिक लाभ दिलाएगा. इन्हें प्रमोशन मिल सकता है. अच्छी नौकरी के लिए ऑफर आ सकता है. उच्‍च अधिकारी से सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं.