देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार क्या करें दान जनिय ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र 9415 087 711 92 357 22996 के माध्यम से देवोत्थान एकादशी को जब भगवान जागते हैं तब दुबारा से मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। देवशयनी एकादशी Aaj 1जुलाई 2020 को है। इसे हरिशयनी या प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। देवशयनी एकादशी पे राशि अनुरूप करें दान 1. मेष मेष राशि वालों को इस अवसर पर अन्न का दान करना चाहिए। मीठा और शीतल जल का दान करें। अस्पताल में खिचड़ी और फल वितरित करें। आज के दिन किसी धार्मिक स्थान पर बेल का पेड़ लगाएं। चीटियों को चीनी दें। गेहू का दान लाभकारी है। 2. वृष चावल का दान करें। इत्र और सुगंधित अगरबत्ती मंदिर में चढ़ाएं। सफेद वस्त्र किसी धार्मिक स्थान के पुजारियों को दान करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। अस्पताल में फल वितरण करें। 3. मिथुन इन लोगों को हरा वस्त्र दान करना चाहिए। गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं। धार्मिक पुस्तक लोगों में बाँटिये। मूंग की दाल का दान करें। 4. कर्क चावल का दान करें। राहगीरों को पेठा और शीतल जल पिलाएं। सफेद और पीला वस्त्र का दान आपके लिए मंगलकारी होता है। सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। अस्पताल में फल बांटें। 5. सिंह गेहूं का दान करें। एक ताबें का सूर्य बनवाकर मंदिर में दान करें। धार्मिक पुस्तक का दान लाभकारी है। लाल वस्त्र श्री हनुमान जी को चढ़ाएं। गो माता को रोटी और गुड़ खिलाएं। 6. कन्या हरे वस्त्र का दान करें। गाय को पालक खिलाएं। मूंग की दाल का दान करें। मंदिर में घंटा चढ़ाएं। अस्पताल में फल वितरित करें। 7. तुला सुगंधित इत्र का दान करें।मंदिर में कपूर और अगरबत्ती चढ़ाएं। सफेद वस्त्र का दान फलदायी है। चावल और चीनी का दान करें। 8. वृश्चिक मसूर की दाल का दान करें। गेहूं का दान पुण्य प्रदान करेगा। लाल वस्त्र का दान करने से रोगों से मुक्ति मिलेगी।तिल का दान करें ।ताम्र पात्र का भी दान कर सकते हैं। 9. धनु धार्मिक पुस्तक बाटें।ताम्र पात्र और मीठा चीज मंदिर में चढ़ाएं। चने की दाल और केले का दान सुख और समृद्धि प्रदान करेगा। तिल का दान शनि की साढ़े साती से राहत देगा। 10. मकर तिल और उड़द का दान करें। काला वस्त्र और लोहे का बरतन कढ़ाई इत्यादि का दान पुण्यकारी है। शनि मंदिर में तेल का दान भी कर सकते हैं। पीला वस्त्र विष्णु मंदिर में दान करें। 11. कुंभ उड़द और काले तिल का दान करें। गरीबों में काला वस्त्र बाटें। विष्णु मंदिर में अन्न और पीला वस्त्र दान करें। 12. मीन चने की दाल और फल का दान करें। श्री विष्णु मंदिर में घंटा चढ़ाएं। पीला वस्त्र भी चढ़ाएं। अस्पताल में फल बाटें। धार्मिक पुस्तक का दान करें। *ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा * 94 15 0877 11 astroexpertsolutions.com