Sankat Mochan Hanuman Ji Maharaj Baba Neem Karauli Ji Maharaj ki Jay Ho-------आज का पंचांग एवं राशिफल 07-03-2023 Shubh mangalwar Jyotishacharya Dr Umashankar mishr-9415087711 "होलिकोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं" शुभ् विक्रम् संवत् - 2079 शालिवाहन् शक् संवत् - 1944 शुभकृत, मास- - फाल्गुन माह, पक्ष- शुक्ल, फाल्गुन माह, तिथि- पूर्णिमा 17:40: दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 23 फाल्गुन गते, नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी ratri- 02:02:, योग- धृति 21:11 करण- बव 18:09:20, सूर्य- कुम्भ राशिगत, चंद्र- सिंह राशिगत, ऋतु- Shishir Ritu, अयन - उत्तरायण, सूर्योदय- 06:11:, सूर्यास्त- 17:49:, दिन काल- 11:41:37, रात्री काल- 12:17:17, चंद्रोदय- 18:19:09, चंद्रास्त- 31:02:39*, राहू काल- 15:00 - 16:30 अशुभ, यम घंटा- 09:37 - 11:05 अशुभ, अभिजित - 12:09 - 12:56 शुभ, दिशा शूल - उत्तर दिशा अशुभ, दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा। विशेष :- आज पूर्णिमा तिथि के दिन स्त्री-सहवास एवं तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। शरीर एवं धन की हानि होती है। !!🍒!! राशिफल !!🍒!! ☀️ मेष राशि :- आज घर से जुड़ी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, सकारात्मक चीजें करेंगे। दिन काफी संतुलित रहेगा। आपके हालात बेहतर हो रहे हैं, अपनी बुद्धिमानी से सभी परेशानियों को दूर कर लेंगे। बढ़ा हुआ मनोबल आपको सफलता दिलाएगा। आर्थिक हालत मजबूत होगी। दोस्तों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - स्लेटी है। ☀️ वृषभ राशि :- आज जो लोग आपसे आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं वो अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे और आप ही आगे निकल जाएंगें। गाड़ी चलाते वक्त सावधान रहें। बुनियादी सिद्धांतों पर डटे रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तालमेल बनेगा। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले को लेने से पहले सतर्क रहें। बिजनेस व नौकरी में आपके पक्ष में सब कुछ रहेगा। आपको बहुत कुछ मिलने वाला है। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - केसरी है। ☀️ मिथुन राशि :- आज पुरानी बातों से जुड़े रहने से आपका कुछ भला नहीं होने वाला, अपने आप पर और अपनी भावनाओं पर काबू रखें। स्वभाव में गंभीर रहेंगें। कल जो पैसा आपने किसी को उधार दिया था वो वापिस मिल सकता है। विष्णु मंदिर में घी का दान करें। किस्मत पूरा आपका साथ देगी। कारोबार में धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को किसी दोस्त के घर जाना हो सकता है। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - नीला है। ☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन शांति-पूर्वक रहेगा। मेहनत अभी आपको अपने ऑफिस में करनी होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के मौके मिलेंगे। करियर में तरक्की होगी। खाने-पीने की अपनी आदत को बदलें, इससे आपको पेट से संबंधित परेशानी हो रही है। छुपे हुए शत्रुओं से खुद को बचा कर रखना आपके लिए बेहतर होगा। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - पीला है। ☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके संघर्ष बढ़ने के आसार हैं। कोई भी काम बिना प्लानिंग के ना करें। ऑफिस में दबाव रहेगा। ऑफिस में खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगें, फोकस करने की जरूरत है। नए संबंधों के लिए हालात अच्छे नहीं हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। रिश्ते बेहतर होंगे। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है। ☀️ कन्या राशि :- आज आपको काम पर फोकस बनाए रखने की जरूरत है, ऊर्जा का सही तरह से इस्तेमाल करने की जरूरत है। लोगों की सहानुभूति ना लें। काम को लेकर तनाव के हालात बने रहेंगे। किसी दूसरे की बातों में आने की गलती ना करें। पानी की बचत करें, सभी कार्य पूरे होंगे। नए कारोबार में पैसा लगाने के लिए दिन अच्छा है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा और अन्य के लिए संघर्षशील रहेगा। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - भूरा है। ☀️ तुला राशि :- आज आपको घर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, सकारात्मक चीजें करें, दिन काफी संतुलित रहेगा। जीवन अच्छा बनाने के मौके आपको मिलेंगे। घर के किसी काम को लेकर बड़ा फैसला करेंगे। संतान की ओर से अच्छी खुशखबरी मिलेगी। मन कृषि कार्य में लगेगा। सेहत संबंधी परेशानी बढ़ेगी। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - ग्रे है। ☀️ वृश्चिक राशि :- आज कोई जो आपसे आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं तो वो अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे और आप ही आगे निकल जाएंगें। गाड़ी चलाते वक्त सावधान रहें। बुनियादी सिद्धांतों पर डटे रहें। मन में नए विचार आएंगे। काम पूरा न होने पर थोड़े परेशान आप हो सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई आपकी अच्छी डील हो सकती है। शुभ अंक - 9 Aउर शुभ रंग - महरून है। ☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके मन की शांति को प्रभावित करेगा। खर्चें करने और जश्न मनाने के लिए दिन अच्छा है। सारी बाधाओं को आप बहुत आसानी से अपने जीवन से दूर कर लेंगें। मां लक्ष्मी की पूजा करें। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। किसी भी कार्य में जीवनसाथी से सलाह फायदेमंद होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। अपने बिजनेस पर ध्यान दें वरना संकेत अच्छा नही है। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है। ☀️ मकर राशि :- आज के दिन व्यावहारिक होने की बजाए, आप भावनात्मक रहेंगें। अपने लिए अच्छा सोचें। अपनी भावनाओं को किसी के साथ साझा ना करें। सेहत का आपके जीवन पर असर कर रही है। खुद को झुठ ना बोलें। कन्या को खीर खिलाएं। खुद को फिट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - संतरी है। ☀️ कुम्भ राशि :- आज आपको पुराने किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। दिन में आपको कुछ नया सीखने का मौका आपको मिलेगा। सेहत और आराम पर ध्यान दें। अतीत के किसी व्यक्ति से आपका मेल-मिलाप हो सकता है। लक्ष्मी व विष्णुस्त्रोत का पाठ करें। सेहत को लेकर थोड़ी थकान रह सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों में आपको आराम मिलेगा। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - हरा है। ☀️ मीन राशि :- आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं, कुछ मनोरंजक कामों में भाग भी ले सकते हैं आप। अगर आप अपने ऑफिस में या फिर बाहर किसी को कुछ कहना चाहते हैं तो कहने के लिए दिन बहुत अच्छा है। लाल वस्त्र धारण करें व दान करें। किसी बात को जानने के लिए मन उत्साहित रहेगा। मनचाहे कार्य में आपको सफलता मिलने के योग हैं। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - श्वेत है।