Sankat Mochan Hanuman Ji Maharaj Baba Neem Karauli Ji Maharaj ki Jay Ho-------आज का पंचांग एवं राशिफल 25-06-2023 ravivar Jyotishacharya Dr Umashankar mishr-9415087711 शुभ् विक्रम् संवत् - 2080 पिंगल, शालिवाहन् शक् संवत् - 1945 शुभकृत, मास- आषाढ़ माह, पक्ष- शुक्ल, आषाढ़ माह, तिथि- सप्तमी 20:31:, दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 10 आषाढ़ गते, नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी, subah 7: 33 Tak योग- vyatipaat ratri 04:01:*, करण- कौलव 09:06:14, तत्पश्चात-तैतुल, सूर्य- मिथुन राशिगत, चंद्र- सिंह राशिगत, ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण, सूर्योदय- 05:13: सूर्यास्त- 18:47:, दिन काल- 13:55:19, रात्री काल- 10:04:56, चंद्रोदय- 10:35:26, चंद्रास्त- 23:43:24, राहू काल- sayyam04:30-:6:00 अशुभ, यम घंटा- 14:08-15:52 अशुभ, अभिजित- 11:56-12:51 शुभ, गंड मूल- 05:26-07:17 अशुभ, दिक-शूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ, दिशा शूल शुभ हेतु :- आज के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा। !!🍒!! राशिफल !!🍒!! ☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आप घर से कोई ऑनलाइन कार्य करेंगे, जिसमें आपको धीरे-धीरे कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान के बेहतर भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे। आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा, जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - हरा है। ☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए और दोनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ग्रहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिताजी से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण थोड़ा सा परेशान दिखेंगे। जूनियर आपकी सहायता करेंगे। आप अपनी मीठी वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र इधर-उधर ध्यान देने के कारण पढ़ाई में कम मन लगाएंगे। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - श्वेत है। ☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा। राजनीति में अगर आप कैरियर बनाना चाहते हैं तो समय अच्छा है, आपको नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे। संतान को मिली अच्छी नौकरी से आप काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने किसी परिचित के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - स्लेटी है। ☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों से सीनियर काफी खुश नजर आएंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी की भी बात चल सकती है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ उनकी पढ़ाई में मदद और खेलकूद में मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आप अपने भाई के यहां जन्मदिन की पार्टी में भी सम्मिलित होंगे। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - केसरी है। ☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। अगर आपका धन कहीं फंस गया था तो वह भी आपको वापस मिलेगा। पहले किए गए निवेश का पूरा लाभ मिलेगा। जीवन साथी को मिली तरक्की से आप काफी खुश नजर आएंगे। घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा, सभी लोग एक साथ मिलकर कार्य करते हुए नजर आएंगे। सायंकाल का समय घर मेहमानों से भरा रहेगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - नीला है। ☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी, सभी लोग एक साथ कार्य करते हुए नजर आएंगे। आपके मन की कोई शिक्षा पूरी होगी। बहन की सेहत में सुधार होगा। आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। घर में किसी नए मेहमान का भी आगमन होगा। कुंवारे लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - पीला है। ☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय में आ रही समस्याओं को समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। मित्र आपके व्यवसाय में कुछ धन खर्च करेंगे। किसी परिचित की सहायता से नए-नए कांटेक्ट भी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको अपने किसी पड़ोसी की सहायता से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा। अगर आप किसी नए व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। आप अपने मित्र के साथ साझेदारी में व्यवसाय करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है। ☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका उत्तम रहने वाला है। आपको अपने परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अगर आपका कोई कार्य रुका हुआ था तो परिवार वाले आपकी उसे पूरा कराने में सहायता करेंगे। माता जी द्वारा आपको कुछ कार्य सौंपे जाएंगे जो आपको अवश्य पूरा करने होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिसमें सभी लोगों का आना जाना लगा रहेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता के कारण अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आप अपना किसी कार्य को करने के लिए लोन लेना चाहते हैं, वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - भूरा है। ☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। छोटे व्यापारी भी अपने व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार वाले सभी मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां पार्टी में भी सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें अपने मनपसंद का कार्य को करेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - ग्रे है। ☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। आप जो कार्य कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी दोस्त की सहायता से आय में बढ़ोतरी के साधन मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसमें आपको जीत हासिल होगी। आपको अपने किसी दोस्त के द्वारा नई नौकरी का भी ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी। व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। कुंवारे लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है। आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचाएगा। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - महरून है। ☀️ कुम्भ राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी। नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा। राजनीति में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा। माता जी को लेकर आप धार्मिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे, जहां कुछ समय व्यतीत करेंगे। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरीपेशा से जुड़े इस राशि के जातक अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है। ☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें अपने मन पसंदीदा कार्य को करेंगे। अपनी बहन के साथ अपने सुख-दुःख बांटते हुए नजर आएंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है, जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - संतरी है।