सितंबर 2020 : धन, व्यापार और नौकरी के लिए कैसा रहेगा September, जानिए अपना मासिक राशिफल *ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा * के माध्यम से जानिए इस महीने किस राशि के चमकेंगे सितारे मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए है यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों द्वारा परेशानी आएगी। धार्मिक कार्य से दूसरे राज्य में जाने का योग बन सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से तकलीफ आ सकती है, ध्यान देना पड़ेगा। दिनांक- 8, 24 शुभ है, 5 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। स्वयं को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। भाई को रोजगार प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में अड़चन आएगी व राजनीति में रुचि कम होगी। दिनांक- 4, 22 शुभ है, 6 अशुभ है। श्री कृष्ण जी की आराधना लाभप्रद रहेगी। मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि होगी। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में साथियों द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। पत्नी को उन्नति के अवसर आएंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठान होगा। भाई के परिवार में तकलीफ रहेगी। किसी अनजान से संभल कर व्यवहार करें, परेशानी आ सकती है। दिनांक- 9, 27 शुभ है, 17 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी से विजय प्राप्ति वाला रहेगा। संतान को रोजगार प्राप्त होगा। व्यवसाय में किसी से परेशानी आ सकती है। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी सही रहेगी। बहन के परिवार में आर्थिक तकलीफ रहेगी। किसी धार्मिक स्थल से भाई को आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से आर्थिक परेशानी आ सकती है। दिनांक- 7, 25 शुभ है, 11 अशुभ है। गणेश जी की आराधना लाभप्रद रहेगी। सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परंतु पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। परिवारिक सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य से बाहर जाना पड़ेगा। रोजगार प्राप्त होगा। दिनांक- 5, 23 शुभ है, 13 अशुभ है। गुरु की आराधना लाभप्रद रहेगी। कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में साथियों द्वारा परेशानियां आएगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वयं के कार्य से समाज में सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। बहन को संतान सुख की प्राप्ति होगी। दिनांक- 5, 19 शुभ है, 8 अशुभ है। शिव शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी। तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। मां को धार्मिक लाभ मिलेगा। पिताजी को भूमि में लाभ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि बहुत अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क में ना आएं, परेशानी बढ़ सकती है। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। संतान किसी तकलीफ में हो सकती है। दिनांक- 9, 27 शुभ है, 4 अशुभ है। राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी। वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि अच्छी रहेगी। किसी महिला साथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। भाई को आर्थिक लाभ मिलेगा। कुटुंब व रिश्तेदारों से दूरी बनेगी। माता की धार्मिक यात्रा होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वयं को स्वास्थ्य की परेशानी आएगी। दिनांक- 12, 24 शुभ है, 19 अशुभ है। राहु मंत्र का जाप लाभप्रद रहेगा। धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में अच्छी उन्नति होगी। पत्नी द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में रिश्तेदारी में संबंध सुधरेंगे। राजनीति में रुचि बढ़ेगी। संतान की बेरोजगारी खत्म होगी। ससुराल में आर्थिक परेशानी आएगी। दिनांक- 3, 21 शुभ है, 20 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह समाज में प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। भूमि विवाद में सुधार होगा। परिवार व कुटुंब से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में सबकुछ ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। संतान सुख प्राप्त होगा। माता को मामा पक्ष से तकलीफ आएगी। पत्नी को किसी दोस्त से परेशानी आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दिनांक- 10, 19 शुभ है, 16 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी। कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह समय संतान सुख वाला रहेगा। किसी सामाजिक संस्था से सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि में लाभ होगा। नौकरी में कुछ परेशानी आएगी। ससुराल से भूमि संबंधी लाभ मिलेगा। पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। किसी मित्र से दूरी होगी। दिनांक- 4, 16 शुभ है, 7 अशुभ है। हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी। मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन संबंधी लाभ वाला रहेगा। पत्नी व परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारियों द्वारा परेशानी आएगी। कृषि अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। खुद को सांस में तकलीफ हो सकती है। किसी राजनीतिक पार्टी में पद प्राप्त होगा। संतान को नौकरी में तकलीफ रहेगी। दिनांक- 6, 18 शुभ है, 13 अशुभ है। राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी। *ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा * 9415087711 Astroexpertsolution.com Astrovinayakam.com