अपने घर के उप्पर ध्वज 🚩 क्यों लगाना चाहिए :- Jyotish Aacharya Dr Uma Shankar Mishra 9415 087 711 923 5722 996 हिंदू धर्म में घर 🏠 की छत पर 🚩ध्वज लगाने को शुभ और असरदायक माना जाता है। यह 🚩 ध्वज कई कारणों से लगाया जाता है। हालांकि ज्योतिष के अनुसार 🚩ध्वज लगाने के कारण और उनके लाभ अलग-अलग हैं। भारत की सनातन संस्कृति की धरोहर का सांस्कृतिक दूत है। आदि काल से वैदिक संस्कृति, सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति, आर्य संस्कृति, भारतीय संस्कृति एक दूसरे के पर्याय हैं जिसमें समस्त मांगलिक कार्यों के प्रारंभ करते समय उत्सवों में, पर्वों में, घरों-मंदिरों-देवालयों-वृक्षों, रथों-वाहनों पर भगवा🚩 ध्वज या केसरिया🚩 पताकाएं फहराई जाती रही है। क्यों लगाते हैं ध्वज :-🚩 जिस तरह मोबाइल📱, टीवी📺, आदि को चलाने के लिए नेटवर्क,📡 एन्टीना की जरूरत होती है। ठीक इसी तरह घर में सकारात्मक🌅 ऊर्जा के लिए घर के उप्पर भगवा ध्वज 🚩 होना आवश्यक है। 🚩 ध्वजा को विजय और सकारात्मकता ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ध्वजा🚩 या झंडा लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों के रोग, शोक व दोष का नाश होता है और घर की सुख व समृद्धि बढ़ती है। -वास्तु के अनुसार भी ध्वजा🚩 को शुभता का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि घर पर ध्वजा🚩 लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश तो होता ही है साथ ही घर को बुरी नजर भी नहीं लगती है।और घर की सुख व समृद्धि बढ़ती है। प्राचीन काल में प्रत्येक घर के ऊपर ध्वज🚩 लगाने की परंपरा रही है, लेकिन अब यह परंपरा केवल 🛕मंदिरों तक सिमटकर रह गई है। हमारे ऋषि मनीषियों ने कोई भी परंपरा यूं ही नहीं बनाई, उसके पीछे एक गूढ़ रहस्य, तर्क और विज्ञान छुपा हुआ है। अभी भयंकर बीमारी का दौर चल रहा है। इस कारण सभी किसी ना किसी परेशानी से गुजर रहे हैं। तो क्यों ना हम भी इन परेशानियों विपदाओं को पूरे भारत वर्ष से हटाने का संकल्प लेकर अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर एक सुंदर सा भगवा ध्वज 🚩लगाएं। 🚩 🙏🚩🙏🚩🙏🚩🙏🚩