ध्यानपूर्वक पढ़िए और अपने व अपने परिवार के जीवन में लागू करके अपने शरीर को घायल / रोगग्रस्त होने से बचाइए🙏 Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra 9415 087 711 1-आमाशय घायल होता है जब आप प्रातः काल अल्पाहार नही करते हैं। 2-किडनी घायल होती है जब आप 24 घण्टे में 10 गिलास पानी नही पीते । 3-पित्ताशय घायल होता है जब आप रात्रि 11 बजे तक सोते नही है और सूर्योदय से पूर्व जागते नही हैं। 4-छोटी आंत घायल होती है जब आप ठंडा और बासी भोजन करते हैं। 5-बड़ी आंत घायल होती है जब आप बहुत तला भुना और मसालेदार भोजन करते हैं। 6-फेफड़े घायल होते हैं जब आप सिगरेट,और धुयें आदि से प्रदूषित वातावरण में सांस लेते हैं। 7-लीवर घायल होता है जब आप बहुत भारी जंक, फ़ास्ट फ़ूड खाते हैं। 8-हृदय घायल होता है जब आप अपने भोजन में अधिक नमक और घी तेल खाते हैं। 9-अग्नाशय घायल होता है जब आप मीठी चीजे ज्यादा में खाते हैं क्योंकि वो स्वादिष्ट और सहज उपलब्ध हैं। 10-आंखे घायल होती हैं जब आप कम प्रकाश में मोबाईल और कम्प्यूटर स्क्रीन पर काम करते हैं। 11-मस्तिष्क घायल होता है जब आप नकारात्मक सोचने लगते हैं। 12-आत्मा घायल होती है जब आप नैतिकता के विरुद्ध कार्य करते हैं। यह सभी अंग बाजार में उपलब्ध नही हैं। अच्छी तरह से देखभाल कर अपने शरीर को स्वस्थ रखिये।