ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र 94150 87711 923 5722 996 कन्या के शीघ्र बिवाह के लिये उपाय गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण की फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं। उन्हें गुड़ चने का भोग लगाएं और बृहस्पति की कथा का पाठ करें। समस्या हल हो जाएगी। — गुरुवार के दिन साबुत हल्दी की गांठ पीले कपड़े में लपेटकर बाएं हाथ में बांध लें। नीचे की तरफ उसमें हल्का छेद कर लें ताकि हल्दी शरीर से छूती रहे। कन्या के लिए ये पुखराज की तरह काम करेगा। खत्म हो जाने पर इसे पुन: गुरुवार के दिन ही बदलें। — जब भी परिवार के सदस्य वर देखने के लिए जाएं, उस दिन कन्या घर पर अपने केशों को खुला रखे। पूरे दिन बांधे नहीं और ॐ ग्राम ग्रीम ग्रूम श: बृहस्पतै नम: मंत्र का जाप करे। मंत्र का जाप हल्दी की माला से करना सर्वोत्तम है। अन्य परिस्थिति में तुलसी की माला का प्रयोग कर सकते हैं। — गुरुवार के दिन पीला सामान जैसे हल्दी, गुड़, पीला कपड़ा, चने की दाल, केसर, कोई धार्मिक पुस्तक आदि दान करें। — भगवान विष्णु को गाय बेहद प्रिय है। कृष्ण अवतार में उन्होंने गाय की सेवा भी की है। इसके अलावा गाय में समस्त देवी देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए इस दिन गाय को आटे की पांच या सात लोई में चने की दाल, गुड़ और चुटकीभर हल्दी डालकर खिलाएं। इससे शादी के विघ्न दूर होते हैं साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। जिनका विवाह हो चुका है, उनका दाम्पत्य जीवन सुखद रहता है, घर में सम्पन्नता आती है। — गुरूवार के दिन पीले आसन पर पूर्व या उत्तर की तरफ मुख करके नारायण और माता लक्ष्मी की फोटो के आगे घी का दीपक जलाएं और ॐ ब्रह्म बृहस्पतै नम: या फिर ॐ नमो भगवते वासु देवाय मंत्र की कम से कम एक माला जाप करें।