Venus Retrograde (Shukra Vakri) 2020: शनि वक्री (Shani Vakri) हो चुके हैं और अब 13 मई से शुक्र वक्री होने जा रहे हैं। शुक्र इस अवस्था में पूरे 44 दिनों तक रहेंगे। 13 मई बुधवार दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर ये अपनी उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे और 25 जून से पुन: मार्गी हो जायेंगे। इस समय शुक्र वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जीवन में सुख समृद्धि इसी ग्रह के प्रभाव से आती है। जानिए वक्री शुक्र का क्या पड़ता है प्रभाव… ज्योतिषाचार्य डॉ  उमाशंकर मिश्र ज्योतिषाचार्य आकांक्षा श्रीवास्तव 94 15 0877 11 astroexpertsolutions.com ज्योतिष अनुसार शुक्र नौ ग्रहों में सबसे चमकीला और सुंदर ग्रह है। इस ग्रह के वक्री हो जाने से जातक में अलग तरह के गुणों का संचार होता है। इसके प्रभाव से जातक लोगों से घुल मिल नहीं पाता एकाकी जीवन व्यतीत करने लगता है। वक्री शुक्र के प्रभाव से जातक अपनों से कटने लगता है। दांपत्य जीवन में क्लेश उत्पन्न होने लगते हैं। स्वभाव आक्रमक बन जाता है। जानिए 12 राशियों पर इसका क्या पड़ेगा असर… मेष: आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। व्यापारियों के लिए भी शुक्र की वक्री चाल लाभप्रद साबित होगी। वृष: आपके लिए शुक्र की वक्री चाल कष्टदायी साबित हो सकती है। नौकरी और व्यवसाय में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन: ये समय आपके व्यवसाय के लिए सही साबित हो सकता है। जॉब में तरक्की मिलने के आसार हैं। ईमानदारी के साथ प्रयास करते रहें। कर्क: खर्चों में बढ़ोतरी होगी। निवेश करते समय सावधानी बरतें। गलत निर्णय ले सकते हैं। सिंह: पारिवारिक जीवन में खुशियां आयेंगी। संतान सुख की प्राप्ति के आसार रहेंगे। लेकिन सेहत का विशेष ध्यान रखें। कन्या: आपको इस समय धैर्य से काम लेने की जरूरत है। विवादों से दूर रहें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। तुला: दुश्मन परेशान करेंगे। किसी भी कार्य को सावधानी से करने की जरूरत होगी। व्यापार में कोई मुनाफे वाली डील हो सकती है। वृश्चिक: आपके लिए धन प्राप्ति का संयोग बन रहा है। कोई अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है। कर्जों की भरपाई कर पायेंगे। धनु: सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी करीबी रिश्ते में खटास आ सकती है। मकर: शुभ कार्यों में धन खर्च होने के आसार हैं। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। गलत संगत से दूरी बनाए रखने में ही आपकी भलाई है। कुंभ: व्यापार से संबंधित कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। कुछ नए निर्णय लिए जायेंगे जो लाभकारी साबित होंगे। मीन: व्यापार से संबंधित फैसला लेते समय सावधानी बरतें। कहीं फायदे की जगह नुकसान न हो जाए। ज्योतिषाचार्य डॉ  उमाशंकर मिश्र ज्योतिषाचार्य आकांक्षा श्रीवास्तव 94 15 0877 11 astroexpertsolutions.com