सिद्धिविनायक ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र विभव खंड 2 गोमती नगर की प्रस्तुति 🌀🌀🌀🌀🌀🌀🌀 astroexpertsolutions.com ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र 9415 087 711 ❄️🌟✋🏼🌟❄️🌟✋🏼 आज शनि जी महाराज का जन्मोत्सव है जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि की रात्रि में शनि जी महाराज का जन्म हुआ था जो आज है शनिदेव जयंती ❄️❄️❄️❄️👾❄️ शनि जयंती आज अर्थात 22 मई को मनायी जा रही है। आज के दिन शनि महाराज के जन्मोत्सव के रूप में विशेष आराधना की जाती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, शनि देव सूर्य और छाया के पुत्र हैं। इनका जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन हुआ था। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी शनि की विशेष भूमिका होती है। कुंडली में अगर शनि शुभ भाव में हो तो व्यक्ति को सबकुछ प्राप्त हो जाता है, लेकिन अगर शनि अशुभ भाव में होता है तो व्यक्ति तमाम तरह की परेशानियां और बीमारियां घेर लेती हैं। आज का मुहूर्त 🌟🌟🌟🌟 आज शनि जयंती 2020 मूहूर्त अमावस्या तिथि आरंभ - 21 मई 2020 रात्रि 8 बजकर 18 मिनट से अमावस्या तिथि समाप्त - 22 मई 2020 रात्रि 10 बजकर 37 मिनट पर शनि जयंती के दिन करें ये उपाय 🌀🌀👤👤 शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तेल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनि देव न्याय के देवता है, अगर आप चाहते हैं कि शनि देव की बुरी नजर आप पर न पड़े तो किसी का भी बुरा नहीं करना चाहिए। आपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करें। ऐसा करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कुछ विशेष प्रयोग 👆🏻🌟👆🏻🌟👆🏻🌟👆🏻 १-आज शनि जयंती के दिन लोहे का त्रिशूल बनवाकर किसी शिव मंदिर या भैरव जी के मन्दिर में उसे अर्पित करें। ऐसा करने से आपके ऊपर लगा हुआ शनि दोष दूर हो जाएगा। २-आज शनि जयंती के दिन किसी काले रंग के पशुओं को चारा खिलाएं। ऐसा करने से आपकी सारी दुख-तकलीफें दूर हो जाएंगी। जिसमे काला कुत्ता, भैसा या काली गाय अवश्य शामिल हो। ३-आज शनि जयंती के दिन गेंहू में थोड़े काले चने भी मिलाकर पिसवाएं। ऐसा करने से आपका आर्थिक जीवन मजबूत होगा। ४-आज शनि जयंती को 10 बादाम लेकर हनुमान मंदिर में जाएं। 5 बादाम वहां रख दें और 5 बादाम घर लाकर किसी लाल वस्त्र में बांधकर धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ५-आज शनि जयंती को आक के पौधे पर 7 लोहे की कीलें चढ़ाएं। काले घोड़े की नाल या नाव की कील से बनी लोहे की अंगूठी मध्यमा उंगली में शनि जयंती को सूर्यस्त के समय पहनें। ऐसा करने से कुंडली में शनि ग्रह बलवान होगा। विशेष उपाय 🌟🌀🌟🌀🌟 ज्योतिष में शनि मजदूर ,गरीब, लाचार, आदि का प्रतिनिधित्व करता है। वर्तमान में करोना के कारण कई मजदूर भाई ,गरीब ,लाचार परेशान हो रहे है। बस कुछ नहीं करना आपको उनकी सेवा कर दीजिए। घर से कुछ पुडी सब्जी बनाकर उन्हें हाथ जोड़कर दीजिए। हो सके तो एक जोड़ी चप्पल जो पहनने लायक हो भी दे सकते हो। यकीनन शनि देव से संबंधित समस्या दूर हो जाएगी। ख़ास सलाह ❄️❄️❄️❄️❄️ शनि देव का कोई भी दान करते समय घमंड न करे। बल्कि यह सोचकर दान दे की है शनिदेव आपने मुझसे किसी जरूरतमंद को मेरे हाथो से दान करवाकर मुझ पर उपकार किया। तो आप सभी को एवं आपके परिवार को शनिदेव के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। ❄️ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र सिद्धिविनायक ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र विभव खंड टू गोमती नगर एवं वेद राज कंपलेक्स पुराना आरटीओ चौराहा लाटूश रोड लखनऊ 94 1508 7711 9235 722 996 ❄️astroexpertsolutions.com